शुगर (डायबिटीज) में क्या खाना चाहिए बताएं | Diabetes me kya Khana Chahiye - बदलती हुई जीवनशैली और खानपान के चलते आज दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज़ या शुगर की समस्या से परेशान हैं। क्योंकि लोगों की जीवनशैली ही ऐसी है, साथ ही खानपान की गलत आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस लेख में आज हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसी खाई जाने वाली चीजों की जिनका इस्तेमाल आप रोजाना अपने खानपान में करके शुगर या डायबिटीज़ की समस्या से निजात पा सकते हो। यहां बताई गई सभी फल और सब्जियां आपके शुगर लेवल को सामान्य रखने में आपकी बेहतर ढंग से मदद करेंगी। शुगर (डायबिटीज) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आपकी डायबिटीज़ को नोर्मल रखने के लिए कई सारी खाई जाने वाली चीजें हैं। जो शुगर में सुधार लाने के साथ साथ आपके शरीर के लिए अच्छा पोषण भी प्रदान करती हैं। शुगर (डायबिटीज़) में खाए जाने वाले फल - (fruits for sugar (diabetes) in Hindi) 1. सेब - सेब को एंटीऑक्सिडेंट्स, सॉल्युबल फाइबर और विटामिन सी का बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। शुगर के रोगियों के लिए यह बेहद गुणकारी फल है क्योंकि इसके...